आख़िर किसी समुदाय को दलित क्यों कहा जाता है?



वो समुदाय:
मैला ढोता है,
मैला साफ़ करता है,
गटर-नालियाँ साफ़ करता है,
कचरा उठाता और साफ़ करता है,
सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर झाड़ू लगाता है,
यानी कुल मिलाकर समाज से गन्दगी दूर कर उसे साफ़-सुथरा करता है और स्वच्छता लाता है,
तो फिर
वो दलित क्यों कहलाता है?
वो कर्मयोगी समुदाय तो बलित अर्थात बलशाली या बलिष्ठ समुदाय हुआ. बार-बार उसे दलित, पिछड़ा कहकर अपमानित क्यों किया जाता है? वो तो श्रेष्ठतम समुदाय है. केन्द्र सरकार को तत्काल इस सन्दर्भ में दिशा-निर्देश जारी करना चाहिये कि दलित, पिछड़ा जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग बन्द किया जाए एवं इस सेवाभावी, परोपकारी समुदाय को "बलित समुदाय" कहा जाए.
 
 

शिशिर भालचन्द्र घाटपाण्डे
०९९२०४ ००११४/०९९८७७ ७००८०

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ऐसी भी क्या जल्दी थी हरि भाई?

किशोर कुमार, संगीत की दुनियां का टिमटिमाता सितारा

"धर्मेन्द्र", रोमांस के रोमियो और ऐक्शन के किंग