हेलमेट, सीट बेल्ट के नाम पर लूट, वसूली चालू

 Helmet, Seat Belt इत्यादि के नाम पर लूट-वसूली मुहिम तेज़ी से चल पड़ी है. ऐसा लगता है, मानो केन्द्र एवम् राज्य सरकारों को आमजन के जीवन की बेहद चिन्ता है. लेकिन क्या सरकारों के पास इन सवालों के जवाब हैं:


१. घटिया एवम् खस्ता हाल सड़कों, गढ्ढों के चलते दुर्घटना का शिकार होकर, काल का ग्रास बनने वाले निर्दोषों की अकाल मृत्यु की ज़िम्मेदारी, जवाबदेही कौन लेगा? 


२. घटिया, बेतरतीब Traffic व्यवस्था के चलते काल का ग्रास बनने वाले निर्दोषों की अकाल मृत्यु की ज़िम्मेदारी, जवाबदेही कौन लेगा?


३. घने अंधेरे के चलते दुर्घटना का शिकार बनने वाले निर्दोषों की अकाल मृत्यु की ज़िम्मेदारी, जवाबदेही कौन लेगा?


४. आवारा पशु-मवेशियों के चलते दुर्घटना का शिकार बनने वाले निर्दोषों की अकाल मृत्यु की ज़िम्मेदारी, जवाबदेही कौन लेगा?


५. सड़कों के बीचों-बीच, Divider पर लगी झाड़ियों, जो सड़कों तक जा पहुँचती हैं, के चलते दुर्घटना का शिकार बनने वाले निर्दोषों की अकाल मृत्यु की ज़िम्मेदारी, जवाबदेही कौन लेगा?


६. भारी बारिश के दौरान, सड़कों पर होने वाले भारी जलभराव के चलते होने वाली दुर्घटना का शिकार बनने वाले निर्दोषों की अकाल मृत्यु की ज़िम्मेदारी, जवाबदेही कौन लेगा?


७. सड़कों पर खुले पड़े Manhole, Gutter इत्यादि के चलते दुर्घटना का शिकार बनने वाले निर्दोषों की अकाल मृत्यु की ज़िम्मेदारी, जवाबदेही कौन लेगा?


८. सड़कों पर बिखरे  तारों इत्यादि के जाल-जंजालों के चलते दुर्घटना का शिकार बनने वाले निर्दोषों की अकाल मृत्यु की ज़िम्मेदारी, जवाबदेही कौन लेगा?


क्या ये सारी ज़िम्मेदारी, जवाबदेही केवल आमजन, जनसाधारण की है? 

और

सरकारें केवल अपनी ज़िम्मेदारियों, जवाबदेहियों से पल्ला झाड़कर लूट-खसोट, वसूली के लिये हैं? 


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बाहर निकलें, नैराश्य एवम् नकारात्मकता के गहन अंधकार से 🤔

किशोर कुमार, संगीत की दुनियां का टिमटिमाता सितारा

"लता मंगेशकर एक अजर-अमर-शाश्वत नाम"