संदेश

हर बार निशाने/रडार पर बॉलीवुड और बॉलीवुड सितारे ही क्यों?

जी हाँ, ये सवाल तो करोड़ों बॉलीवुड फैंस के मन में बार-बार उठता है और उठना लाज़मी भी है. किसी भी बॉलीवुड सितारे से छोटी सी भी भूल या ग़लती हो जाए, बस फिर देखिये, इसी मौक़े की ताक में बैठे चन्द मीडिया और सोशल मीडिया की ट्रोल गैंग्स तो पूरा राशन-पानी लेकर उन पर चढ़ बैठती हैं. बिना उसका पक्ष सुने, बिना उसकी सफ़ाई सुने, बिना मामले की असलीयत जाने और बिना मामले की तह तक पहुंचे. स्वयं ही ट्रायल चलाकर , स्वयं ही फ़ैसला सुनाकर उसे मुजरिम या दोषी घोषित कर देती है ,  दिलीप कुमार - राज कपूर - देव आनन्द से लेकर   शम्मी   कपूर - राजेन्द्र कुमार - राज कुमार - सुनील दत्त , शशि कपूर - धर्मेन्द्र - संजीव कुमार - फ़ीरोज़ ख़ान - संजय ख़ान ,  बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन - राजेश खन्ना - विनोद खन्ना - शत्रुघ्न सिन्हा - विनोद मेहरा - रणधीर कपूर - ऋषि कपूर - मिथुन चक्रवर्ती - कमल हसन - राज बब्बर , गुलज़ार - जावेद अख़्तर - सलीम ख़ान ,  नसीरुद्दीन शाह - ओम   पुरी ,  अनिल कपूर - गोविन्दा - चंकी पाण्डे - सनी देओ...