क्या वाकई सनातनी, मोदी-शाह-भाजपा को अपना और सनातन धर्म का संरक्षक मानते हैं🤔
क्या वाकई सनातनी, मोदी-शाह-भाजपा को अपना और सनातन धर्म का संरक्षक मानते हैं🤔 यदि १९४७ से आज तक का इतिहास उठाकर देख लें तो: सनातनी यात्राओं-जुलूसों पर हमले, सनातनी पर्वों-महापर्वों-उत्सवों-महोत्सवों पर हमले, सनातनी, मन्दिरों-पुजारियों-साधुओं-सन्तों-धर्मगुरुओं-गौरक्षकों पर हमले, रीति-रिवाजों-मान्यता-परम्पराओं-आस्थाओं पर अभद्र-अमर्यादित टीका-टिप्पणियां, सनातन धर्म और सनातनियों के आराध्यों, देवी-देवताओं पर अभद्र-अमर्यादित टीका-टिप्पणियां, इत्यादि जितने विगत साढ़े १२ वर्षों में हुए हैं, उतने तो कांग्रेस के ५५ वर्षों के कार्यकाल में भी नहीं हुए थे। इतना ही नहीं, सनातन धर्म और आराध्यों के प्रति आए दिन अभद्र भाषा-शब्दावली-टिप्पणियां की जा रही हैं और इसका विरोध करने वालों पर ही प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ़्तार किया जा रहा है। ताज़ा उदाहरण ही देख लें, दो बेहयाओं-बेहूदाओं ने यही किया लेकिन गिरफ़्तार उनका विरोध करने वालों को किया गया, ये कहकर कि वो "बच्चियां" हैं। ये नहीं चलेगा मोदी-शाह जी। आपको धर्म और आराध्यों के प्रति अभद्रता-अमर्यादितता करने वालों के ख़िलाफ़ कठोर से कठोर क...