*कौन हैं Gen-Z*
*कौन हैं Gen-Z*
जन्तर मन्तर पर Gen-Z की आड़ में चन्द लोगों द्वारा की गई बेहूदगी ने १४ से २९ वर्ष की आयु के किशोर एवम् युवा वर्ग को केवल और केवल अपमानित और बदनाम करने का घृणित कार्य किया है। जो मूर्ख, Gen-Z के नाम पर मात्र चन्द मुठ्ठी भर लोगों द्वारा की गई:
बेहूदगी
बेहयाई
अश्लीलता
गाली-गलौज
अभद्र-अमर्यादित भाषा-शब्दावली
को सही ठहराते हुए, उनके समर्थन में बकलोली कर रहे हैं:
हमें इन पर गर्व है
इन्होंने हिम्मत दिखाई
इससे इनका आत्मविश्वास झलकता है
वग़ैरह वग़ैरह।
तो सुन लो मूर्खों, ये चन्द मुठ्ठी भर लोग विश्व के सबसे बड़े समूचे २७ करोड़ भारतीय Gen-Z वर्ग:
के ठेकेदार नहीं
का प्रतिनिधित्व नहीं करते।
ऐसे कुसंस्कारी:
तुम्हारा प्रतिनिधित्व करते होंगे,
तुम्हारे 'ख़ान'दानों के ठेकेदार होंगे,
तुम्हारे घरों की बिगड़ैल-बददिमाग़ औलादें होंगीं।
वास्तविकता ये है कि, भारत का Gen-Z एक बेहद:
कर्मठ,
विनम्र,
सुशील,
परिश्रमी,
सहृदयी,
संस्कारी,
मृदुभाषी,
सुशिक्षित,
बुद्धिमान,
होशियार,
अनुशासित,
समझदार,
परोपकारी,
सुलझा हुआ,
और
समय के साथ आधुनिकता और तकनीक को समन्वयित, समायोजित, समावेशित करने वाला, ऊर्जावान युवा है, जो:
आधुनिक भारत का भविष्य और निर्माता है।
जिसके लिये तकनीक सर्वोपरि है।
जिसमें आत्मविश्वास कूट कूट कर भरा है।
जो ज्वलन्त मुद्दों पर आवाज़ बुलन्द करता रहता है और जिसे मुद्दों पर ख़ामोश रहना पसन्द नहीं।
जो वास्तविक और प्रामाणिक है और जिसे नक़लीयत-बनावट बिल्कुल पसन्द नहीं। जो सच है, वही बोलो।
जो नौकरी से ज़्यादा कार्यशैली/प्रकृति और कार्य तथा व्यक्तिगत जीवन के बीच सन्तुलन में विश्वास रखता है।
जो ऋण और किश्तों पर जीवन जीने अर्थात्, उधार पर भोग-उपभोग-विलासितापूर्ण जीवन जीने की बजाए, बचत एवम् सुरक्षित भविष्य को आधार मानकर जीने में विश्वास रखता है।
जो कम शब्दों में और तर्कसंगत तरीक़े से, विनम्रतापूर्वक एवम् मर्यादित भाषा-शब्दावली के साथ न केवल अपनी बात रखता है, बल्कि मनवाता है।
और
जो २७ करोड़ की वास्तविक Gen-Z यानी दुनियां की सबसे बड़ी इस Generation का सबसे:
अभिन्न
महत्वपूर्ण
अविभाज्य हिस्सा है, किसी:
अभद्र
अमर्यादित
कुसंस्कारी तथाकथित Gen-Z का नहीं।
इसीलिये, अपने:
छल
कपट
स्वार्थ
धूर्तता
मक्कारी को छुपाने के लिये, Gen-Z की आड़ मत लो।
जिस दिन ये २७ करोड़ वास्तविक Gen-Z सड़कों पर उतर आया, भागने की जगह नहीं मिलेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें